1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers

Students can Download 1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers, Karnataka 1st PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 1.
श्रीकंठ सिंह का किसके साथ ब्याह हो गया?

प्रश्न 2.
सबसे पहले हमारे तरुणों को क्या बनना चाहिए?

a

प्रश्न 3.
किसने बिन्दा के पैरों पर तिल का तेल लगाया?

KSEEB Solutions

प्रश्न 4.
डॉ. भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम क्या था?

प्रश्न 5.
हृदय रोगियों के लिए किस तरह का भोजन अच्छा नहीं है?

प्रश्न 6.
बेहोशी का अभिनय करनेवाले लड़के का नाम लिखिए।

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
भूपसिंह का परिचय दीजिए।

प्रश्न 8.
भारत का पुनरुत्थान कैसे होगा?

प्रश्न 9.
पत्नी की मृत्यु का डॉ. अंबेडकर पर क्या प्रभाव पड़ा?

प्रश्न 10.
दिल का दौरा और एनजाईना किन कारणों से होता है?

प्रश्न 11.
धरती ‘वसुन्धरा’ क्यों कहलाती है?

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (1 × 4 = 4)

प्रश्न 12.
लाल बिहारी को मैं अब अपना भाई नहीं समझता।

KSEEB Solutions

प्रश्न 13.
आपने आयु ठीक नहीं भरी है।

प्रश्न 14.
थर्ड डिवीजनर के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है?

प्रश्न 15.
नहीं, कई बेटे अपने बाप से भी बड़े हो जाते हैं।

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (3 × 2 = 6)

प्रश्न 16.
‘इस प्रकार का निंदक बड़ा दुःखी होता है।’

प्रश्न 17.
‘अभागी मरती भी नहीं।

प्रश्न 18.
‘इसी कारण नारायण यहाँ बदरीनाथ के नाम से प्रसिद्ध है।’

प्रश्न 19.
‘अच्छा उसे उसी का दूध निकालकर पिलाओ।’

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 20.
मीराबाई ने प्रेम मग्न होकर क्या पी लिया?

प्रश्न 21.
गोपी सिर पर क्या धारण करना चाहती है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 22.
कवयित्री का जीवन क्या लुटा रहा है?

प्रश्न 23.
कविं बच्चन का जीवन कैसे बीता?

प्रश्न 24.
‘तुम आओ मन के मुग्ध मीत’ कविता के कवि कौन है?

प्रश्न 25.
नारी अबला नहीं बल्कि क्या है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 2 = 6)

प्रश्न 26.
कबीर ने राम स्मरण का कौन सा सही मार्ग समझाया है?

प्रश्न 27.
सीताजी कुटिया में कैसे सुखी है?

प्रश्न 28.
‘उल्लास’ कविता का आशय संक्षेप में लिखिए।

KSEEB Solutions

प्रश्न 29.
कवि प्रतिभा पाने के लिए पाठकों को कौन-सा संदेश देते हैं?

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (4 × 2 = 8)

प्रश्न 30.
तुलसी संत सुअंब तरु, फूलि फलहिं पर-हेत।
इतते ये पाहन हनत, उतते वे फल देत॥
अथवा
कहते हैं कनक माया है, कनक माया नहीं
कहते हैं कामिनी माया है, कामिनी माया नहीं
कहते हैं माटी माया है, माटी माया नहीं
मन के आगे जो चाह है, वही माया है, गुहेश्वर।

प्रश्न 31.
चढ़ रही थी धूप
गर्मियों के दिन
दिवा का तमतमाता रूप।
उठी झुलसाती हुई लू॥
अथवा
कोई साथ न रहने पर भी
चन्दा-तारे साथ रहेंगे।
दर्द तुम्हारा बाँटेंगे वे,
तुमसे अपनी बात कहेंगे।

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 32.
ठाकुर सरदार सिंह को कौन कहानियाँ सुनाता था?

प्रश्न 33.
मनुष्य सबसे अधिक प्रेम किससे करता है?

प्रश्न 34.
किसका लिहाज करना चाहिए?

प्रश्न 35.
भीख माँगना किसी भी व्यक्ति के लिए क्या है?

प्रश्न 36.
शैलजा किसके लिए सिल्लोरानी थी?

KSEEB Solutions

प्रश्न 37.
‘दोपहर का भोजन’ कहानी के कहानीकार कौन है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (3 × 3 = 9)

प्रश्न 38.
मधुआ का चरित्र चित्रण कीजिए।

प्रश्न 39.
नवयुवक के बारे में श्मशान का अंतःकरण क्या कह रहा था?

प्रश्न 40.
चम्मच खो जाने पर वीरजी की क्या प्रतिक्रिया हुई?

प्रश्न 41.
चंद्रप्रकाश अपने फ्लैट में बेघर लोगों को क्यों नहीं रख पाया?

प्रश्न 42.
सिलिया की शादी के बारे में उसकी माँ को लोगों ने क्या सलाह दी?

प्रश्न 43.
सिद्धेश्वरी के परिवार का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 44.
क) मेरे को उसने बुलाया है।
उत्तरः
मुझे उसने बुलाया है।

ख) तुम्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
उत्तरः
तुम्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।

ग) हमारे माता जी मेले में गए हैं।
उत्तरः
हमारी माताजी मेले में गई हैं।

घ) आप इधर बैठो।
उत्तरः आप इधर बैठिए।

KSEEB Solutions

ङ) राम, लक्ष्मण और सीता वन को गई।
उत्तरः
राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए।

आ) कोष्टक में दिये गये उचित कारक चिन्हों से रिक्त स्थान भरिएः (1 × 5 = 5)

(बलिष्ठ, गुणवती, भेदनाशक, गुनगुने, ऐसी)

प्रश्न 45.
क) ……… स्त्री की पूजा सर्वत्र होती है।
ख) निन्दा का ऐसा ही …… अँधेरा होता है।
ग) बड़े घर की बेटियाँ ……. ही होती है।
घ) अनुपम एक ………. लड़का है।
ङ) वे ……… पानी से स्नान करते हैं।
उत्तरः
क – गुणवती; ख – भेदनाशक; ग – ऐसी; घ – बलिष्ठ; ङ – गुनगुने।

इ) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (1 × 4 = 4)

प्रश्न 46.
1) कान काटना – क) ध्यान देना।
2) कान देना – ख) मात करना (outwit)
3) कान खड़े होना – ग) सुधरने की प्रतिज्ञा करना।
4) कान ऐंठना – घ) सावधान होना।
उत्तरः
1 – ख; 2 – क; 3 – घ; 4 – ग।

ई) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (1 × 3 = 3)

प्रश्न 47.
क) तीन सौ उम्मीदवार चुने जाएंगे। (वर्तमानकाल में बदलिए)
उत्तरः
तीन सौ अध्यापक चुने जाते हैं।

ख) मुसाफिर हाथ हटा लेता है। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तरः
मुसाफिर ने हाथ हटा लिया था।

ग) फिर भी मैं तुम्हें बुजदिल ही कहता हूँ। (भविष्यत्काल में बदलिए)
उत्तरः
फिर भी मैं तुम्हें बुजदिल ही कहूँगा।

उ) अन्य लिंग रूप लिखिएः (1 × 2 = 2)

KSEEB Solutions

प्रश्न 48.
मुर्गा, भिखारी।
उत्तरः
मुर्गी, भिखारिन।

ऊ) अन्य वचन रूप लिखिए: (1 × 2 = 2)

प्रश्न 49.
शाला, दीवार।
उत्तरः
शालाएँ, दीवारें।

ए) समानार्थक शब्द लिखिए : (1 × 2 = 2)

प्रश्न 50.
गणेश, मीन।
उत्तरः
गजानन, मछली।

ऐ) विलोम शब्द लिखिए : (1 × 2 = 2)

प्रश्न 51.
सरल, बलवान।
उत्तरः
कठिन, बलहीन।

VI. अ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 52.
संसार में तीन बातें बड़ी महत्वपूर्ण होती है। इनको प्राप्त करके तुम संसार के किसी भी कोने में जाओगे, तो अपना निर्वाह कर सकोगे। ये तीन बातें हैं – अपनी आत्मा का, अपने आप का और ईश्वर का सच्चा ज्ञान प्राप्त करना। इनका मतलब यह नहीं कि तुम्हें अक्षर ज्ञान नहीं मिलेगा। वह तो मिलेगा ही। लेकिन तुम उसकी चिंता करो, यह मैं नहीं कहता। इसके लिए तुम्हारे पास अभी बहुत समय है। अक्षर-ज्ञान तो इसलिए होता है कि जो कुछ तुम्हें मिला है, उसे तुम दूसरों को दे सको। इतना और याद रखना कि अब से हमें गरीबी में रहना है। जितना अधिक मैं विचार करता हूँ, उतना ही अधिक मुझे लगता है कि गरीबी में ही सुख है। इसलिए मेरी इच्छा है कि अपने परिवार में तुम एक योग्य किसान बनो। अक्षर-ज्ञान में गणित और संस्कृत पर पूरा ध्यान रखना। भविष्य में संस्कृत तुम्हारे लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। ये दोनों विषय बड़ी उम्र में सीखना कठिन है।
प्रश्नः

  1. उपर्युक्त गद्यांश में किन तीन महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की गई है?
  2. लेखक के अनुसार ‘अक्षर-ज्ञान’ का क्या उद्देश्य है?
  3. लेखक अपने पुत्र को योग्य किसान बनने की सलाह क्यों दे रहा है?
  4. अक्षर-ज्ञान में कौन सी दो विषयों का ध्यान रखना है?
  5. इस गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

उत्तरः

  1. अपनी आत्मा का, अपने आप का और ईश्वर का सच्चा ज्ञान प्राप्त करना – इन तीन महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की गई है।
  2. ‘अक्षर-ज्ञान’ इसलिए होता है कि हम उसे दूसरों को भी दे सकें।
  3. गरीबी में ही सुख है। इसलिए लेखक अपने पुत्र को किसान बनने की सलाह दे रहा है।
  4. अक्षर-ज्ञान में संस्कृत और गणित का पूरा ध्यान रखना है।
  5. ‘अक्षर-ज्ञान’।

KSEEB Solutions

आ) पत्र लिखिएः (5 × 1 = 5)

प्रश्न 53.
स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार लाने के लिए नित्य व्यायाम करने की प्रेरणा देते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।
अथवा
अपने गली-मोहल्ले की समुचित सफाई के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष को पत्र लिखिए।

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 54.
1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers img 1
No person can be happy without friends.
उत्तरः
बिना मित्रों के कोई सुखी नहीं रह सकता।

1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers img 2
Fresh air is very essential for good health.
उत्तरः
शुद्ध हवा अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers img 3
Before a film is produced the script is written.
उत्तरः
फिल्म का निर्माण करने से पहले पटकथा लिखी जाती है।

1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers img 4
Time lost cannot be regained.
उत्तरः
बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता।

KSEEB Solutions

1st PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers img 5
Friends are our real well-wishers.
उत्तरः
मित्र हमारे सच्चे (असली) शुभ-चिन्तक हैं।

a