Karnataka Board SSLC Hindi Question Paper March 2018
Total Time: 3.00 Hrs.
 Maximum Marks: 80
खण्ड “क”
 (गद्य, पद्य और पूरक वाचन)
I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिएः 6 x 1 = 6
 प्रश्न 1.
 सिंगफ़ आदिवासी कहां रहते थे ?
प्रश्न 2.
 समय की पहचान’ कविता के कवि ने किस पर विश्वास करने को कहा?
प्रश्न 3.
 इंटरनेट बैंकिंग से क्या लाभ है?
प्रश्न 4.
 कलाम और जलालुद्दीन किस विषय पर बात करते थे?
प्रश्न 5.
 पवन का ताप किसके हुक्म पर उतरता चढ़ता है?
प्रश्न 6.
 परसाई जी को किस सम्मलेन में बुलाया गया?
II.
 प्रश्न 7.
 स्तम्भ ‘क’ के वाक्यांशों के साथ स्तम्भ ‘ख’ के सही वाक्यांशों को जोड़कर लिखिए : 4 x 1 = 4
 
 
III. प्रथम दो शब्दों के अनुरूप तीसरे शब्द संबंधित शब्द लिखिए : 4 x 1 = 4
 प्रश्न 8.
 मेरा बचपन : आत्म कथा :: ईमानदारों के सम्मलेन में : ………………………….
प्रश्न 9.
 महादेवी वर्मा : प्राणी दया की प्रेरणा :: पंडित राजकिशोर, : ………………………….
प्रश्न 10.
 तेनजिंग नोर्गे : एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम पुरुष :: जुके ताबी : ………………………….
प्रश्न 11.
 पाप का मूल : अभिमान :: धर्म का मूल : ………………………….
IV निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए: 11 x 2 = 22
प्रश्न 12.
 कश्मीरी सेब’ पाठ से आपको क्या सीख मिलती है?
प्रश्न 13.
 कलाम जी का बचपन बडी निश्चिंतता और सादगी में कैसे बीता ?
प्रश्न 14.
 सोशल नेटवर्किंग साइट्स को समाज पर क्या प्रभाव पड रहा है ?
प्रश्न 15.
 बिछेन्द्री पाल का बचपन कैसे बीता?
प्रश्न 16.
 ‘बाल-शक्ति टोली ने गाँव की सफाई के लिए क्या-क्या काम किया?
प्रश्न 17.
 दिनाकर जी ने आधुनिक मानव की भौतिक साधना का वर्णन कैसे किया है ?
प्रश्न 18.
 समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए?
प्रश्न 19.
 कृष्ण के क्रोध को यशोदा कैसे शांत करती है?
प्रश्न 20.
 रोबोनिलक्या-क्या काम करता था?
प्रश्न 21.
 शनि ग्रह का वायुमंडल किन गैसों से बना है?
 अथवा
 सौर मंडल में शनि ग्रह का क्या स्थान है?
प्रश्न 22.
 झूठ बोलने से क्या नुकसान होता है?
 अथवा
 मीना मैडम ने बच्चों को क्या संदेश दिया ? 4 x 3 = 12
V. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में लिखिएः
प्रश्न 23.
 लेखिका के गैर हाजरी में गिल्ल ने दिन कैसे बिताए? स्पष्ट किजिए
प्रश्न 24.
 बसंत की इमानदारी का परिचय सोदाहरण दीजिए?
प्रश्न 25.
 ‘मातृभूमि’ कविता में प्राकृति सौन्दर्य कैसे वर्णित है?
प्रश्न 26.
 निम्न लिखित दोहे का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिएः
 तुलसी साथी विपत्ती के, विद्या विनय विवेक।
 साहस सुकृति सुसत्यव्रत, राम भरोसे एक।
VI. निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर पाँच या छः वाक्यों में लिखिए: 2 x 4 = 8
प्रश्न 27.
 कर्नाटक की शिल्पकला का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए।
 अथवा
 कन्नड़ भाषा एवं संस्कृति को कर्नाटक के साहित्यकारों की देने के बारे में लिखिए।
 प्रश्न 28.
 निम्नलिखित पद्य को पूर्ण कीजिए :
 असफलता ………………………………..
 ……………………………….
 ……………………………….
 ……………………………….. भागो तुम।
 अथवा
 मुखिया ……………………………………।
 ………………………………………विवेक॥
खण्ड “ख”
 (व्याकरण)
VII. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एकमात्र सही उत्तर है । सही उत्तर चुनकर लिखिए : 1 x 8 = 8
 प्रश्न 29.
 नीति’ शब्द का अन्य वचन है।
 (A) नीतियाँ
 (B) कवि
 (C) क्वीय्त्री
 (D) कवियित्री
प्रश्न 30.
 अमीर का विलोम शब्द है|
 (A) धनिक
 (B) श्रमिक
 (C) गरीब
 (D) समृद्
प्रश्न 31.
 निम्न में से पुल्लिंग शब्द है
 (A)मोरनी
 (B) गाय
 (C) हाथी
 (D) भैंस
प्रश्न 32.
 ‘परमौषध’ शब्द में संधि
 (A) दीर्घ
 (B) वृद्दि
 (C) गुण
 (D) यण
प्रश्न 33.
 गाड़ी आने …………………….. देर है। इस वाक्य में उपयुक्त कारक होगा|
 (A) का :
 (B) के
 (C) से
 (D) में
प्रश्न 34.
 क्या तुम थक गई हो’ ?- इस वाक्य के लिए सही विराम चिन्ह है
 (A) प्रश्नवाचक
 (B) अल्प विराम
 (C) विस्मायाधि बोधक
 (D) पूर्ण विराम
प्रश्न 35.
 निम्न में द्वंद्व समास’ का उदाहरण है|
 (A)दशानन
 (B) रात-दिन
 (C) पंचवटी
 (D) राजवंश
प्रश्न 36.
 दिए गए शब्दों में प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया का शब्द है|
 (A) ठहरो
 (B) चढना
 (C) घबराहट
 (D) सिखाना
खण्ड “ग” 
 (रचना – अपठित गद्यांश, अनुवाद, पत्रलेखन और निबंध)
VIII. निम्नलिखित गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 1 x 4 = 4
 प्रायः अधिकांश लोग दूसरों के जीवन का अनुसरण करते हैं, इसी में उनको सुख मिलाता है। अपनी ताकत को न पहचानकर दूसरों के पीछे निरुद्देश्य चलना केवल अंधानुकरण है। सड़क के किनारे पड़े सूखे पत्ते कमजोर और निर्जीव होने पर भी स्वयं को सबके सामान गतिशील समझते हैं। दूसरों के बल पर जीने वाले, दूसरों के बल नीती की नक़ल करने वाले कभी प्रगति के लिए मनुष्य को समय के साथ निज-बल से आगे बढ़ना चाहिए निज-बल ही सर्वोपरि है, जो मनुष्य को जीवन की ऊंचाइयों तक पहुँचता है ।
प्रश्न 37.
 दूसरों को प्रायः सुख कैसे मिलाता है ?
प्रश्न 38.
 अंधानुकरण से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 39.
 सड़क के किनारे पड़े पत्ते कैसे है?
प्रश्न 40.
 मनुष्य जीवन में ऊंचाइयों तक कैसे पहुँच सकता हैं?
IX. निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद कन्नड या अंग्रेज़ी में कीजिए :
 प्रश्न 41.
 एक सेब भी खाने लायक नही था।
प्रश्न 42.
 स्टेशन पर मेरा खूब स्वागत हुआ।
प्रश्न 43.
 कर्नाटक में चंदन का पेड़ विपुल मात्रा में है।
प्रश्न 44.
 तालाब में एक मछली तैर रही थी।
X.
 प्रश्न 45.
 अपने भाई की शादी का कारण देते हुए प्रधान्यापक के नाम एक छुटटी पत्र लिखिए।
 अथवा
 शैक्षिक प्रवास के लिए पिता से 2000 रूपए माँगते हुए उन्हें एक पत्र लिखिए 1 x 4 = 4
XI.
 प्रश्न 46.
 दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर 15-20 वाक्यों में किसी एक निबंध लिखिए :
 (क) जनसंख्या वृद्दी की समस्या
- अर्थ
- कारण और परिणाम
- नियंत्रण के उपाय
- उपसंहार
(ख) मेरा कर्नाटक महान
- विषय प्रवेश
- प्राकृतिक स्वरुप
- विशेषता
- उपसंहार
(ग) इंटरनेट से लाभ
- अर्थ
- उपयोग
- वर्तमान आवश्यकता
- उपसंहार
उत्तर
खण्ड “क”
 (गद्य, पद्य और पूरक वाचन)
I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए: 6 x 1 = 6
 उत्तर 1.
 पूर्वोत्तर भारत के निवासी थे।
उत्तर 2.
 अपने आप पर /आत्मा पर विश्वास करने को कहा है।
उत्तर 3.
 दुनिया के किसी भी जगह चाहे जितनी रकम भेजी जा सकती है, खरीदारी कर सकते है, बिलों को भर सकते है।
उत्तर 4.
 आध्यात्मिक विषय पर बात करते थे।
उत्तर 5.
 मानव के हुक्म पर उतरता चढ़ता है।
उत्तर 6.
 ईमानदारों के सम्मलेन में उन्हें प्रेरणा देने के लिए।
II.
 उत्तर 7.
 स्तम्भ ‘क’ के वाक्यांशों के साथ स्तम्भ ‘ख’ के सही वाक्यांशों को जोड़कर लिखिए : 4 x 1 = 4
 अ. iv. रंगदार, गुलाबी
 आ. vii. मछ्ली की पीठ जैसी
 इ. vi. बुद्दिमान रोबोट
 ई. i. चुगलखोर
III. प्रथम दो शब्दों के सूचित संबंधों के अनुरूप तीसरे शब्द का संबंधित शब्द लिखिए : 4 x 1 = 4
 उत्तर 8.
 व्यंग्य रचना।
उत्तर 9.
 मानवीयता की प्रेरणा
उत्तर 10.
 एवारेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला
उत्तर 11.
 दया
IV निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए: 11 x 2 = 22
उत्तर 12.
 सामान खरीदते समय सावधानी होनी चाहिए। ध्यान न देना धोखा देने का कारण बन सकता है।
उत्तर 13.
 कलाम के पिता सरल व्यक्ति थे, ऐशो आराम की चीजों से दूर रहने वाले आडंबर हीन व्यक्ति थे, घर में आवश्यक चीजें समुचित मात्रा में थी।
उत्तर 14.
 देश-विदेश के लोगों के बारे, समाज के बारे जान सकते है, आसानी से कई भी जाकर रहने का हिम्मत लोगों में आ रहा
उत्तर 15.
 बचपन में बिछेन्द्री को रोज 5 की.मि. पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था । वे कठोर परिश्रम करती थी। सिलाई का काम सीखकर पैसे जुटाकर अपने पढ़ाई का खर्च जुटाई।
उत्तर 16.
 मिट्टी से गाँव के गड्डों को भरा, गाँव के कूड़े को डालने के लिए निश्चित जगह बनाकर लोगों को उसी में कूड़ा डालने |’ के लिए कहा। पेड़-पौधे लगाकर गाँव को हरा-भरा बनाया ।
उत्तर 17.
 आधुनिक मानव ने प्रकृति के हर तत्व पर विजय पा ली है। वह जल, विद्युत्, भाप, वायु पर अपना नियंत्रण पा लिया है। वह नदी, पहाड़, समुद्र सबको लांघ सकता है।
उत्तर 18.
 समय बहुत महत्वपूर्ण है। खोया हुआ समय कभी वापस पा नही सकते। इसलिए आलस्य को त्यागकर समय को व्यर्थ| किए बिना अपना काम उसी समय पूरा करना चाहिए।
उत्तर 19.
 यशोदा कृष्ण से कहती है- बलराम तो जन्म से धूर्त है, चुगलकोर है। वह गायों की कसम खाकर कहती कि मैं ही तुम्हारी माता हूँ और तू मेरा ही पुत्र है।
उत्तर 20.
 रोबोनिल सुबह का नाश्ता कराता, मेहमानों का स्वागत में द्वार खोलता, घर के छोटे बच्चों को कहानियाँ सुनाता, उनके होमवर्क करने में मदद और सक्सेना के वर्ड प्रोसेसर पर काम करने के साथ उनके घर पालतू कुत्ते शेरू को घुमाने का काम भी करता था।
उत्तर 21.
 हैड्रोजन, हीलियम, मीथेन और एमोनिया गैसों से बना है।
 अथवा
 सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बाद शनी ग्रह की कक्षा। शनी सौरमंडल का दूसरा बड़ा ग्रह है।
उत्तर 22.
 झूठ बोलने से अपमानित होना पड़ता है। व्यक्ति के विकास के मार्ग में बाधक होता है। व्यक्तित्व कुंठित होता है। लोगों का उस पर से विश्वास उठ जाता है। उन्नति के द्वार बंद हो जाता है।
 अथवा मीना मैडम ने बच्चों से कहा आज से नहीं, अभी से आप कर्तव्यों का पालन शुरू कीजिए। इससे आपका हित होगा ही,
 देश का कल्याण भी होगा
V. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में लिखिएः 4 x 3 = 12
उत्तर 23.
 गिल्लू अपना प्रिय खाद्य काजू बहुत कम खाता था। लेखिका के कमरे का दरवाजा खुलते ही वह अपने झूले से उतरकर दौड़ता फिर किसी दूसरे को देखकर उदास होकर वापस घोंसले में जा बैठता।
उत्तर 24.
 बसंत गरीब था क़िन्तु स्वाभिमानी लड़का था। पंडित राजकिशोर को झूलनी बेचकर उनका नोट भुनाने गया। वह मोटर से दुर्घटना से ग्रस्त होकर बेहोश हो गया। होश आते ही अपने भाई को पैसे लौटाने के लिए पंडित राजकिशोर के घर भेजा । इस घटना से बसंत की ईमानदारी गुण का पता लगता है।
उत्तर 25.
 मात्रू भूमि के हरे-भरे सुहाने खेत प्रकृति की शोभा बढाते है। यहाँ फल-फूलों से भरे वन-उपवन है । इस धरती में खनिजों की अपार सम्पदा है।
उत्तर 26.
 मनुष्य के विपत्ती के समय में विद्या, विनय और विवेक ही उसके काम आते है। राम पर भरोसा करने वाला साहसी, सुकृतवान और सत्यव्रती बनाता है।
उत्तर 27.
 कर्नाटक की शिल्पकला अनोखी है। बादामी, ऐहोले, पट्टदकलु के मंदिरों में उत्कृष्ठ शिल्पकला देखी जा सकती है। बेलूरू, हलेबीडू, सोमनाथपुर मंदिर की पत्थर की मूर्तियाँ बड़ी सजीव लगती है। ये हमें रामायण, महाभारत, पुराणों की याद दिलाते है। श्रवणबेलगोल की एक शिला प्रतिमा सुंदर शिल्प का उदाहरण है।
 अथवा
 बसवण्ण, अक्कमहादेवी, अल्लमप्रभु, सर्वज्ञ आदि संत कवियों के वचन, प्रेम, दया और धर्म की सीख देती है। पुरंदरदास, कनकदास आदि भक्त कवियों ने भक्ति, नीती और सदाचार के गीत गाए है। पंप, रन्न, पोन्न, कुमारव्यास, हरिहर, आदि ने महान काव्यों की रचना कर कन्नड़ साहित्य को समृद्द किया है। आधुनिक काल के आठ दिग्ग्ज साहित्यकारों ने ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कर कन्नड़ भाषा, संस्कृति और कर्नाटक के गौरव को बढ़ाया है।
VI. निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर पाँच या छः वाक्यों में लिखिए: 2 x 4 = 8
उत्तर 28.
 निम्नलिखित कवितांश पूर्ण कीजिए :
 असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो।।
 क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो।
 जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम।।
 संघर्ष का मैदान छोडकर, मत भागो तुम।।
 अथवा मुखिया मुख सो चाहिए, खान-पान को एक।।
 पालै पोसै सकल अंग, तुलसी सहित विवेक।
खण्ड ‘‘ख’’
 (व्याकरण)
VII. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एकमात्र सही उत्तर है । सही उत्तर चुनकर लिखिए : 1 x 8 = 8
 उत्तर 29.
 A) नीतियाँ
उत्तर 30.
 C) गरीब
उत्तर 31.
 C) हाथी
उत्तर 32.
 B) वृद्धि
उत्तर 33.
 D) में
उत्तर 34.
 A) प्रश्नवाचक
उत्तर 35.
 B) रात-दिन
उत्तर 36.
 D) सिखाना खण्ड “ग” (रचना – अपठित गद्यांश, अनुवाद, पत्रलेखन और निबंध)
VIII. निम्नलिखित गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 1 x 4 = 4
 उत्तर 37.
 दूसरों के जीवन का अनुसरण करने में सुख मिलता है।
उत्तर 38.
 अपने ताकत को न पहचानकर दूसरों के पीछे निरुद्देश्य चलना अन्धानुसरण होता है।
उत्तर 39.
 कमजोर और निर्जीव थे।।
उत्तर 40.
 निज-बल से
IX. निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद कन्नड या अंग्रेज़ी में कीजिए : 1 x 4 = 4
 उत्तर 41.
 ಒಂದು ಸೇಬು ತಿನ್ನುವ ಹಾಗಿರಲಿಲ್ಲ.
उत्तर 42.
 ನಿಲ್ದಾಣದಲ್ಲಿ ನನಗೆ ಅದ್ದೂರಿಯಾದ ಸ್ವಾಗತ ದೊರೆಯಿತು.
उत्तर 43.
 ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ಶ್ರೀ ಗಂಧದ ಮರಗಳು ಹೇರಳವಾಗಿವೆ.
उत्तर 44.
 ಕೆರೆಯಲ್ಲಿ ಒಂದು ಮೀನು ಈಜುತ್ತಿತ್ತು.
 
X.
 उत्तर 45.
 अपने भाई की शादी का कारण देते हुए प्रधान्द्यापक के नाम एक छुटटी पत्र लिखिए। 1 x 4 = 4
 अथवा
 शैक्षिक प्रवास के लिए पिता से 2000 रूपए माँगते हुए उन्हें एक पत्र लिखिए।
औपचारिक पत्र :
 प्रेषक का पता तथा दिनांक :
 पत्र पाने वाले का पता :
 विषय व संबोधन:
 पत्र का कलेवर:
 समाप्ति :
 अथवा औपचारिक पत्र :
 प्रेषक का पता तथा दिनांक :
 संबोधन और अभिवादन
 पत्र का कलेवरः
 समाप्ति पानेवाले का पता
XI.
 उत्तर 46.
 निबंध लिखिए : 1 x 4 = 4
 क) जनसंख्या वृद्धी की समस्या
 उत्तरः
 भूमिका : भारत की बढ़ती जनसंख्या काफी गंभीर समस्या है। इसके कारण विकास भी इसके सामान बढ़ना है। लेकिन यह आसान नहीं है। इससे उद्भव होने वाली समस्याओं में मुख्य है रोटी, कपडा, और मकान की है। इन सब के लिए उद्योग आयोजना करना भी सरकार के लिए मुश्किल हो गया है।
 क्षेत्र फल की दृष्टी से विश्व का सात वाँ देश है लेकिन जनसंख्या की दृष्टी से दुसरे स्थान पर है। भारत की जनसंख्या 125 करोड़ से अधिक है। 2020 तक कई गुना ज्यादा होगी।
कारण : विज्ञान की क्षेत्र में प्रगति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में सुधार के कारण शिशुओं की मौत के दर कम होना, जीवित अवधि बढ़ना।  गाँवों में परिवार नियोजन पर अधिक ध्यान न देना। अशिक्षा भी एक कारण है। अन्धविश्वास, रूढीवादिता, आदि, परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा लिया गया योजना का असफल होना आदि। परिणामतः प्रगती कुंठित होना। आवश्यकता बढ़ना, बेरोजगारी, इसके कारण अपराध बढ़ना ,मूल आवश्यकताओं की कमी, बीमारियाँ फैलाना, महंगाई बढ़ना, आदि,
 
 उपसंहार : देश के विकास में जनसंख्या की वृद्दी एक भुत ही बड़ी बाधा है। यातायात, शिक्षा,रोजगार आदि क्षेत्रों में सिरदर्द बन गई है। इसका एक ही उपाय है देश का प्रत्येक नागारीक इसका हल करने में के भागीदार हो। तो इस समस्य को हल कर सकते है।
ख) मेरा कर्नाटक महान।
- विषय प्रवेश|
- प्राकृतिक स्वरुप
- विशेषता
- उपसंहार
ग) इंटरनेट से लाभ
- अर्थ
- उपयोग
- वर्तमान आवश्यकता
- उपसंहार
